उत्तराखण्ड

(उत्तराखंड)चिकित्सा स्वास्थ्य पर इतने पदों पर आई वैकेंसी,हुई विज्ञप्ति जारी,इस तरह से कर सकते हैं आवेदन ।।

देहरादून-:
उत्तराखंड के बेरोजगारों के लिए बड़ी खुशखबरी, जहां उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग उत्तराखंड में समूह ग के अंतर्गत स्वास्थ्य कार्यकर्ता महिला के रिक्त 824 पदों के लिए भर्ती की विज्ञप्ति जारी की है। इससे महिला उम्मीदवारों में खुशी की लहर है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उधमसिंह नगर) बरसात से पहले की तैयारी, दो जलाशयों से निकलेगी सिल्ट ।।


स्वास्थ्य कार्यकर्ता महिला के पदों के लिए vacancy वेतनमान 21700 से 69100 लेवल 3 के अंतर्गत अनुसूचित जाति के लिए 133, अनुसूचित जनजाति के लिए 48, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 55, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 55 व सामान्य अनारक्षित अभ्यर्थियों के लिए 533 पदों को मिलाकर कुल 824 पदों पर भर्ती विज्ञप्ति जारी की गई है। हालांकि रिक्तियों की संख्या घट एवं बढ़ सकती है।
विज्ञापन की शर्त के अनुसार अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट www.ukmssb.org पर उपलब्ध है। उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड देहरादून के सचिव गरिमा रौंकली ने भर्ती विज्ञापन vacancy का आदेश 15 मार्च 2022 को जारी किया है।

Ad Ad
To Top