उत्तर प्रदेश

(उधम सिंह नगर) अमृत सरोवर पर किया ग्राम विकास मंत्री गणेश जोशी ने ध्वजारोहण

किच्छा -:-विकास खण्ड रूद्रपुर के ग्राम सैजना में मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में ग्राम्य विकास/जनपद प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने पहुॅच कर अमृत सरोवर पर झण्डा रोहण किया। उन्होनें कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आहवान पर देशभर में आयोजित मेरी माटी मेरा देश अभियान को उत्तराखण्ड में ग्राम्य विकास विभाग द्वारा प्रदेश भर में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री ने क्षेत्र के महान स्वतंत्रता सैनानियों और वीर अमर शहीदों को नमन करते हुए कहा आज यहां पर स्थापित शिलाफलकम् में क्षेत्र के अमर शहीदों और सैनानियों का नाम अंकित किया है। उन्होंने कहा यह अभियान देश के लिए बलिदान देने वाले वीरों को समर्पित अभियान है। “मिट्टी को नमन, वीरों को वंदन’’ नाम शीर्षक के साथ इस अभियान में उत्तराखण्ड में अब तक 2000 से अधिक कार्यक्रम आयोजित किये जा चुके हैं। मंत्री ने जनपद में अभियान के तहत 351 कार्यक्रम आयोजित होने पर प्रशंसा भी व्यक्त की।
ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने कहा भारत की आजादी के 75 वर्ष के पूरे होने और आजादी के अमृत महोत्सव का समापन करने के लिए मेरी माटी मेरा देश अभियान की शुरुआत की गई है। यह अभियान हमारे देश के शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देने का एक प्रयास है। उन्होंने कहा मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत देश के अलग-अलग राज्यों के ग्रामों से 7500 कलशों में मिट्टी लाई जाएगी। इस मिट्टी से नई दिल्ली में कर्तव्य पथ पर अमृत वाटिका का निर्माण किया जाएगा। मंत्री ने कहा देश के सभी ग्राम पंचायतों में सेनानियों की याद में स्मारक बनाकर उन शहीदों के नाम अंकित किए जाएंगे। जिन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में अपना योगदान तो दिया लेकिन वे अब तक गुमनाम रहे हैं। मंत्री गणेश जोशी ने कहा यह अभियान उन्हीं गुमनाम शहीदों को सम्मान देने उनके बलिदान को सलाम करने का एक अवसर है। मा0 मंत्री ने प्रधानमंत्री का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा आज प्रधानमंत्री मोदी के आहवान पर समग्र देशवासी एक भाव के साथ कार्यक्रमों में शिरकत कर रहे हैं। मा0 मंत्री गणेश जोशी ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में वीरभूमि एवं देवभूमि उत्तराखण्ड के 95 विकासखण्डों से पवित्र माटी के कलशों को कर्तव्य पथ के लिए रवाना किया जाऐगा। इस अवसर पर मा0 मंत्री ने अमृत सरोवर पर वृक्षा रोपण भी किया।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून)राज्य मंत्रिमंडल की बैठक आज, अहम फैसलों पर लगा सकती है मुहर ।।

इस अवसर पर ब्लाॅक प्रमुख ममता जलहो़त्रा, अमित नारंग, मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा, पी0डी0 हिमांशु जोशी, वी0डी0ओ0 तारा ह्यांकी, मुख्य कृषि अधिकारी ए0के0 वर्मा, मुख्य उद्यान अधिकारी भावना जोशी सहित जनप्रतिनिधि/ग्रामवासी आदि उपस्थित थे।

Ad Ad
To Top