एंटी ह्यूमन ट्रैफकिंग सेल द्वारा स्पा सेंटरों में चला चेकिंग अभियान,
उधम सिंह नगर
पुलिस प्रशासन के निर्देश के बाद एक बार फिर स्पा सेंटरों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया जहां एक स्पा संचालक पर अनियमितताएं मिलने के बाद कार्यवाही की गई इस घटना के बाद स्पा संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है
निरीक्षक बसंती आर्या प्रभारी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग unit द्वारा टीम के साथ आज रविवार को अनैतिक व्यापार, बाल विवाह बाल श्रम आदि की रोकथाम हेतु होटल व स्पा सैंटरो की आकस्मिक चेकिंग की गई।चेकिंग के दौरान ट्रैवलर्स स्पा सेंटर में अनियमितता पाए जाने पर स्पा संचालक मोहम्मद इकबाल बेग पुत्र मोहम्मद अकरम बेग निवासी ड्रेगाम निकट खाशिपोरा मेन रोड जम्मू कश्मीर हाल निवासी फ्लैट नंबर 301मॉडल कॉलोनी रूद्रपुर उम्र 28 वर्ष का पुलिस अधिनियम के अंतर्गत चालान कर ₹5000 वसूले गए। होटल संचालकों व होटल मालिकों को अवगत कराया गया,कि होटल में रुकने वाले customer को,होटल में रूम देने से पहले प्रत्येक कस्टमर की आई डी का पूर्ण विवरण रिसेप्शन कस्ट्यूमर एंट्री रजिस्टर में अंकित करें व प्रत्येक कस्टमर की आईडी की हार्ड कॉपी अपने पास रखें। होटल में सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगाए जाने , होटल में काम करने वाले प्रत्येक कर्मचारी का पुलिस सत्यापन कराए जाने हेतु निर्देशित किया गया।




