उत्तराखण्ड

(उधमसिंह नगर) यहां हुआ सड़क हादसा,दो दोस्तों की हुई दुखद मौत, परिवार में कोहराम ।।

रुद्रपुर, 8 नवंबर 2021
उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं रुद्रपुर में बीती रात्रि अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार किच्छा निवासी दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई इस घटना के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है कैटरीना सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर उसको सब विच्छेदन गृह भेज दिया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार किच्छा के पुराना गल्ला मंडी निवासी 30 वर्षीय सोनू पुत्र रामगोपाल रविवार रात को मोहल्ले के ही निवासी अपने दोस्त 32 वर्षीय राजू पुत्र बाबूराम के साथ बाइक से रुद्रपुर की ओर आ रहे थे।
बताया जा रहा है कि लालपुर के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक डिवाइडर से टकरा गई। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां से गुजर रहे व आसपास के लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (देहरादून) सीएम धामी ने दी बड़ी सौगात, मोटर मार्गों के नवीनीकरण के लिए 620.63 लाख रुपये किए जारी ।।

पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। एसपी सिटी ममता बोहरा ने बताया कि हादसे का जिम्मेदार वाहन के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। इसके लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं, जल्द ही वाहन के संबंध में जानकारी जुटाकर चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा

Ad
To Top