उत्तराखण्ड

(उधमसिंह नगर)दुस्साहस तो देखिए, 11वीं की छात्रा के साथ शारीरिक संबंध बनाने के प्रयास के आरोप में लैब सहायक गिरफ्तार, यहां का है मामला ।।

काशीपुर।
कक्षा 11 की छात्रा के साथ लैब सहायक ने जबरजस्ती शारीरिक संबंध बनाने के लिए परेशान करने के आरोप में पुलिस में छात्रा के पिता की तहरीर पर थाना कुंडा में आरोपी लैब सहायक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश है। बता दें कि थाना कुंडा निवासी एक व्यक्ति ने थाना कुंडा में तहरीर में बताया है। कि उसकी पुत्री में ग्यारहवीं क्लास की छात्रा है। उसने बताया कि दिनांक 3 अक्टूबर 2021 को लैब सहायक धर्मेंद्र कुमार   गलत इरादे से उसकी नाबालिग पुत्री से जबरदस्ती शरीरिक संबंध बनाने के लिए परेशान करता है। और उसके साथ जबरदस्ती छेड़छाड़ करता है।

यह भी पढ़ें 👉  (Big breaking) मुख्यमंत्री के निर्देश - सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा के लिए बनेगी एसओपी//

बाद में गलती कर पछताया लैब सहायक कहां गलती हो गई थी जिसकी उसके द्वारा 3 अक्टूबर को ही छात्रा से माफी मांग ली थी उसने कहा कि वह भटक गया था माफ कर दो परंतु कुछ गलतियां ऐसी होती हैं जो माफ करने की नहीं होती।

छात्रा के पिता ने बताया कि इस घटना की वजह से उसकी पुत्री घर में गुमसुम रहने लगी उसने बताया कि उसके द्वारा पुत्री से गुमसुम रहने का कारण पूछा गया। तो पहले तो उसने कुछ नहीं बताया परंतु बहुत समझाने के बाद उसने बताया राजकीय इंटर कॉलेज में लैब सहायक के पद पर तैनात धर्मेंद्र कुमार ने बीती दिनांक 3 अक्टूबर 2021 को उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने के लिए परेशान किया। और उसके साथ अश्लील हरकतें करते हुए छेड़छाड़ की और छात्रा यह बताते हुए रोने लगी। छात्रा के पिता ने 13 अक्टूबर 2021 को थाना कुंडा में तहरीर देकर आरोपी लैब सहायक मास्टर धर्मेंद्र सिंह के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कराया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 354 क (1) (2) (4) ग व 9/10 पोक्सो अधिनियम पंजीकृत किया गया। जिसमें अभियुक्त धर्मेंद्र पुत्र वीर सिंह निवासी ग्राम नलाई थाना सितारगंज जिला उधम सिंह नगर को गिरफ्तार किया गया जिसको बाद आवश्यक कार्रवाई मा. न्यायालय पेश किया जा रहा है।

Ad
To Top