उत्तर प्रदेश

बिग ब्रेकिंग (उत्तराखंड) 8 मोटरसाइकिल के साथ नाबालिग सहित दो गिरफ्तार. नशे की लत पूरी करने को लेकर देते थे घटना को अंजाम।।

हरिद्वार पुलिस को फिर मिली बड़ी सफलता

क्षेत्र में हुई बाइक चोरियों का हरिद्वार पुलिस ने किया खुलासा

बाल अपचारी सहित 02 हिरासत में, अन्य की तलाश जारी

चोरी की 08 मोटर साइकिलें बरामद

किसी भी चोर को छोड़ा नहीं जाएगा, कड़ी कार्रवाई करेंगे, नशे की गिरफ्त में आकर युवाओं का अपराध की ओर जाना बेहद खतरनाक – एसएसपी अजय सिंह

कोतवाली रानीपुर

जनपद में हो रही दोपहिया वाहन चोरियों की रोकथाम एवं धरपकड़ हेतु एसएसपी हरिद्वार श्री अजय सिंह द्वारा इनपर रोक लगाने हेतु दिए गए कड़े दिशा-निर्देशों के क्रम में कोतवाली रानीपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

यह भी पढ़ें 👉  (करवट बदलेगा मौसम) गर्मी के बीच होगी बरसात (देहरादून)

रानीपुर थाने में दर्ज बाइक चोरी संबंधी मामले में रानीपुर पुलिस द्वारा दिनांक 31 मई को चेकिंग के दौरान रेगुलेटर पुल से बाल अपचरी सहित 02 को हिरासत में लेते हुए चोरी की 02 बाइकें बरामद की गईं।

यह भी पढ़ें 👉  (खाड़ी युद्ध) जारी हुए महत्वपूर्ण फोन नंबर, उत्तराखंड के लोग कर सकते हैं इन नंबर पर संपर्क ।।

दोनों ने अपने साथी के साथ मिलकर नशे की लत पूरी करने के लिए हरिद्वार के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था। जिनकी निशांदेही पर 06 अन्य बाइकें भी बरामद की गईं। इनके अन्य फरार साथियों की तलाश जारी है।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
1- बिट्टू पुत्र मोहर सिंह निवासी ग्राम जटोला दामोदरपुर थाना देवबन्द जनपद सहारनपुर
2- बाल अपचारी

यह भी पढ़ें 👉  (आज गृहमंत्री हरिद्वार में) सीएम धामी ने लिया तैयारी का जायजा।।

फरार/वांछित अभियुक्त
प्रदीप कुमार

बरामदगी
1- हीरो स्पलेण्डर प्लस- 06
2- हीरो सुपर स्पलेण्डर- 01
3- हीरो स्पलेण्डर- 01

पुलिस टीम
1- प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र सिंह बिष्ट

  1. उपनिरीक्षक यशवीर सिंह नेगी
  2. उपनिरीक्षक मनोज सिरौला
  3. हेड कां0 जितेन्द्र चौधरी
  4. कास्टेबल सतवीर सिंह
  5. कास्टेबल गम्भीर तोमर
  6. कास्टेबल अजय कुमार
  7. कास्टेबल रविन्द्र
  8. कास्टेबल दीप गौड
Ad
To Top