उत्तराखण्ड

(श्रद्धांजलि)उत्तराखंड पुलिस परिवार के लिए दुखद दिन, अपर उप निरीक्षक का निधन ।।

Uttarakhand city news dehradun उत्तराखंड पुलिस परिवार के लिए बेहद दुखद खबर सामने आ रही है रविवार को कोतवाली कैंट में नियुक्त अपर उप निरीक्षक श्री सत्यवीर सिंह का आकस्मिक निधन हो गया। दिवांगत श्री सत्यवीर सिंह कैंसर की बीमारी से पीड़ित थे तथा कुछ दिन पूर्व अचानक ब्रेन हेमरेज होने के कारण उन्हें उनके परिजनों द्वारा मंहन्त इन्द्रेश अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां आज प्रातः उनका निधन हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  उच्च स्तरीय समीक्षा (हल्द्वानी)सीएम धामी ने कानून व्यवस्था व विकास कार्यों की करी उच्चस्तरीय समीक्षा ।।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दिवागत श्री सत्यवीर सिंह के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुये दुख की इस घड़ी में शोक संतृप्त परिवार को धैर्य एवं शक्ति प्रदान करने के लिये ईश्वर से कामना की।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)यहां दो और पांच मार्च को रहेगा अवकाश,आदेश जारी ।।

दिवांगत श्री सत्यवीर सिंह मूल रूप से ग्राम अलावलपुर, थाना लक्सर, हरिद्वार के रहने वाले थे तथा वर्तमान में अपने परिवार के साथ रायपुर क्षेत्र में रह रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उधमसिंह नगर) प्रशासन ने की ग्रीष्मकालीन धान की नर्सरी नष्ट, हुआ विरोध ।।

दिवांगत श्री सत्यवीर सिंह वर्ष 1988 में पुलिस विभाग में आरक्षी के पद पर भर्ती हुये थे तथा वर्ष 2023 में उन्होने अपर उप निरीक्षक पद पर पदोन्नती प्राप्त की थे।

Ad
To Top