उत्तराखण्ड

लालकुआं में गोविंद बल्लभ पंत की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि

लालकुआं में गोविंद बल्लभ पंत की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि
लालकुआं। वार्ड नंबर 2 स्थित गांधी पार्क में भारत रत्न स्वर्गीय Govind Ballabh Pant की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके देश व समाज के प्रति योगदान को याद किया।
कार्यक्रम के संयोजक राजकुमार सेतिया के नेतृत्व में आयोजित इस श्रद्धांजलि सभा में कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पूर्व संयोजक संजय अरोड़ा, Bharatiya Janata Party मंडल अध्यक्ष अरुण जोशी, पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत लालकुआं लालचंद सिंह, पूर्व अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट, भाजपा मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष तारा पांडेय, श्रीमती मीनू जीना, मस्त राज सिंह, अरुण प्रकाश वाल्मीकि, विधायक प्रतिनिधि गोविंद सिंह राणा, लालकुआं मंडल के उपाध्यक्ष विनोद शर्मा, सोशल मीडिया प्रभारी अभिषेक, युवा मोर्चा अध्यक्ष धीरज भट्ट, वरिष्ठ भाजपा नेता इस्तकार अंसारी, विनोद श्रीवास्तव, अशोक सिंह, उमेश तिवारी और के.के. पांडेय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि गोविंद बल्लभ पंत का जीवन देश सेवा, ईमानदारी और समर्पण का प्रतीक रहा है। उनके आदर्श आज भी समाज और नई पीढ़ी को प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प भी लिया।

Ad
To Top