ड्यूटी के दौरान दुर्घटना में घायल आरक्षी संजय कुमार का आकस्मिक निधन
एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टी०सी० समेत समस्त पुलिस परिवार ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
जनपद नैनीताल के भवाली कोतवाली में नियुक्त आरक्षी संजय कुमार की ड्यूटी के दौरान दुर्घटना में चोटिल होने के कारण उपचार के दौरान आकस्मिक मृत्यु हो गई। इस दुखद घटना से पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर है।

2 मार्च को हल्द्वानी क्षेत्र के मेडिकल चौकी प्रांगण में दिवंगत आरक्षी के पार्थिव शरीर पर एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. समेत अन्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा पुष्प चक्र अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई।
शोक की इस घड़ी में एसएसपी नैनीताल ने दिवंगत आरक्षी के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और सांत्वना दी। उन्होंने विश्वास दिलाया कि पुलिस विभाग शोक संतप्त परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है और उन्हें हर संभव विभागीय मदद प्राथमिकता के आधार पर प्रदान की जाएगी। नैनीताल पुलिस परिवार द्वारा दिवंगत शरीर को नियमानुसार शोक सलामी (गार्ड ऑफ ऑनर) देकर अंतिम विदाई दी गई।
उपस्थित अधिकारीगण
श्रद्धांजलि सभा के दौरान डॉ. जगदीश चंद्र (एसपी नैनीताल), श्री अमित सैनी (क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी), श्री रविकांत सेमवाल (क्षेत्राधिकारी नैनीताल), श्री विजय मेहता (प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी), श्री हरकेश सिंह (प्रतिसार निरीक्षक), श्री दिनेश सिंह फर्त्याल प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा, श्री विमल कुमार मिश्रा थानाध्यक्ष काठगोदाम सहित भारी संख्या में पुलिस अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
📃 दिवंगत आरक्षी का सेवा विवरण
दिवंगत आरक्षी संजय कुमार ने अपने लगभग 24 वर्षों के सेवाकाल में अत्यंत निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य किया।
▫️नाम: आरक्षी 968 ना.पु. संजय कुमार
▫️पिता का नाम: श्री किसन लाल
▫️निवासी: ग्राम मौ. आदर्श नगर, सुल्तानपुर पट्टी, थाना बाजपुर (जनपद ऊधमसिंह नगर)
▫️जन्म तिथि: 25 जुलाई 1980
▫️भर्ती तिथि: 10 अक्टूबर 2001
📍सेवा का सफर:
▫️नैनीताल: 2001 से 2009 तक
▫️पिथौरागढ़: 2009 से 2018 तक
▫️नैनीताल: 2018 से वर्तमान तक (भवाली कोतवाली में अंतिम नियुक्ति)
नैनीताल पुलिस अपने इस जांबाज साथी की सेवाओं को सदैव याद रखेगी।




