हल्द्वानी। क्षेत्र में आपराधिक घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है, यहां एक 15 वर्षीय नाबालिक किशोरी को बहला फुसला कर दो युवक झांसी में लेकर सुनसान क्षेत्र में ले गए और दुष्कर्म कर डाला।
यहां काठगोदाम थाना क्षेत्र निवासी नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। अल्मोड़ा निवासी टैक्सी चालक ने अपने साथी के साथ वारदात को अंजाम दिया है। दुष्कर्म से पहले आरोपितों ने उसे जबरन नशीला पेय पदार्थ पिलाया।
पुलिस के अनुसार काठगोदाम थाना क्षेत्र निवासी 15 वर्षीय नाबालिग गत शाम दुकान पर सामान लेने के लिए निकली थी। इस दौरान अल्मोड़ा के दन्या थाना क्षेत्र से जुड़े नौगांव का रहने वाले मोहित और प्रदीप ने उसे रोक लिया। टैक्सी चालक प्रदीप और मोहित पास में ही किराये पर रहते थे। नाबालिग को विश्वास में लेने के बाद दोनों ने उसे कार में बैठा लिया। इसके बाद घूमने जाने की बात कहकर गाड़ी को हैड़ाखान रोड की तरफ मोड़ दिया। अंधेरा होने के बाद यह इलाका सुनसान हो जाता है। यहां हरे रंग की एक बोतल में कोई नशीला पेय पदार्थ पिला दिया। नाबालिग के बेसुध होने पर दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। जिसके बाद परेशान स्वजन उसकी खोजबीन में जुट गए। हैड़ाखान रोड पर नाबालिग बदहवास हालत में मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार भी कर लिया। वहीं, होश में आने पर पीड़िता ने पूरी घटना बयां कर दी। मामले को लेकर एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि प्रदीप और मोहित के विरुद्ध सामूहिक दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट में केस दर्ज किया गया है।




