उत्तराखण्ड

दु:खद(उत्तराखंड) डंपर ने ली दो सगे भाइयों की जान ।।

पासपोर्ट बनवाने जा रहे दो सगे भाइयों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, गांव में छाया मातम

हरिद्वार से दुखद खबर सामने आ रही है विदेश जाकर रोजगार के लिए पासपोर्ट बनाने जा रहे दो भाई की डंपर की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई दोनों युवक दुबई जाकर परिवार का भरण-पोषण करने और बेहतर भविष्य के सपने लेकर घर से निकले थे। जो सड़क हादसे में मौत के मुंह में समा गए। घटना गुरुवार सुबह कनखल थाना क्षेत्र के ग्राम ज्यापोता स्थित लक्सर–हरिद्वार मार्ग पर हुई, जहां तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दोनों युवकों को कुचल दिया। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और माहौल गमगीन है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून)जन जन की सरकार जन-जन के द्वार, आज लगे अकेले 13 हजार से अधिक कैंप ।।

जानकारी के अनुसार, कटारपुर निवासी साकिब (21) और उसका छोटा भाई वासिब (19) पुत्र ताहिर हसन पासपोर्ट प्रक्रिया के लिए देहरादून जा रहे थे। बताया जा रहा है कि ज्यापोता गांव के पास उनकी बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। टक्कर के बाद दोनों सड़क पर गिर पड़े और तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें रौंद दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

चालक फरार, डंपर कब्जे में
राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को जिला अस्पताल मोर्चरी भेजा। डंपर को कब्जे में ले लिया गया है, जबकि चालक फरार बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)इस जनपद में लगे भूकंप के झटके ।।

चार बहनों और तीन भाइयों का सहारा थे दोनों
परिजनों के अनुसार, मृतक साकिब की शादी को अभी एक वर्ष ही हुआ था, जबकि वासिब की शादी चार माह बाद तय थी और उसकी रुड़की में मंगनी हो चुकी थी। दोनों भाई परिवार की आजीविका के मुख्य स्तंभ थे और दुबई जाकर घर के लिए पक्का मकान बनाने तथा परिवार की जिम्मेदारी उठाने की योजना बना रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  (दुखद)उत्तराखंड पुलिस परिवार के लिए दुखद खबर, मुख्य आरक्षी का निधन ।

“सपनों के साथ निकले थे, वापस लाश बनकर आए”
बड़े भाई अलीम ने बताया कि घर की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए दोनों भाई विदेश जाने की तैयारी में जुटे थे। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पिता की उम्र लगभग 70 वर्ष है और अब पूरा परिवार सदमे में है। अब जिम्मेदारी बचे हुए तीन भाइयों पर आ गई है।

जांच जारी
जगजीतपुर चौकी प्रभारी सुधांशु कौशिक ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

Ad Ad
To Top