बागेश्वर, 27 अक्टूबर:
दैवीय आपदा से जूझ रहे उत्तराखंड में सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं आज हुए एक हादसे में एक वाहन गहरी खाई में गिर गया जिसमें 5 लोगों की दुखद मौत की खबर आ रही है बताएं जाता है कि
बागेश्वर से मुनस्यारी जा रहे पर्यटकों का वाहन भीषण हादसे का शिकार हो गया है। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। राहत और बचाव की टीम मौके पर मौजूद है, जिनके द्वारा राहत एवं बचाव कार्य किया जा रहा है। आ रही रिपोर्ट् के अनुसार सभी पांचों मृतक पश्चिमी बंगाल के बताए जाते हैं। हादसे में बंगाल के पांच पर्यटकों की मौत हो गई और सात लोग घायल हो गए। वहीं दूसरी गाड़ी पलट गई। हादसा कपकोट इलाके में शामा के पास जसरौली क्षेत्र में हुआ। टेंपो ट्रैवलर हल्द्वानी का बताया जाता है।
घायलों को कपकोट अस्पताल में भर्ती किया गया। बताया गया कि दो वाहनों की आपस में टक्कर के बाद एक वाहन सड़क से नीचे खाई में गिर गया। जिससे यह दर्दनाक हादसा हुआ। वाहन में 12 लोग सवार थे। जिसमें से सात लोग घायल हो गए हैं। वहीं पांच की मौत हुई है। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पूरा प्रशासनिक अमला जुटकर रेस्क्यू अभियान में लगा हुआ है।।




