उत्तराखण्ड

दुखद (पिथौरागढ़) ट्रक खाई में गिरा,वाहन चालक की मौत ।।

जनपद पिथौरागढ़, SDRF उत्तराखण्ड द्वारा 500 मीटर गहरी खाई से ट्रक चालक का शव किया बरामद

सोमवार को जनपद पिथौरागढ़ के ऐचोली गांव के पास एक ट्रक दुर्घटना होने की सूचना जिला नियंत्रण कक्ष पिथौरागढ़ के माध्यम से प्राप्त हुई। सूचना पर पोस्ट अस्कोट से मुख्य आरक्षी नवीन कुमार के नेतृत्व में SDRF टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)इस जनपद में बारह स्थानों पर खनन पट्टे किए जाएंगे आवटित ।।

घटनास्थल पर पहुँचकर पाया गया कि ट्रक चालक लगभग 500 मीटर गहरी खाई में गिरकर मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। SDRF टीम ने कठिन भू-भाग एवं प्रतिकूल परिस्थितियों में रोप-रेस्क्यू उपकरणों की सहायता से मृतक तक पहुँच बनाई।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (बागेश्वर) रोमांच चरम पर: रंग-बिरंगे पैराग्लाइडरों से सजा कपकोट का आसमान ।

SDRF टीम द्वारा मृतक को खाई से बाहर निकालकर लगभग 02 किलोमीटर तक स्टेचर के माध्यम से पैदल रोड हेड तक पहुँचाया गया तथा संबंधित प्रशासन को सुपुर्द किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)यहां मंडल मोर्चा अध्यक्षों की हुई नियुक्ति ।।

मृतक का विवरण:- कमल भंडारी पुत्र श्री गोपाल भंडारी उम्र 48

Ad Ad
To Top