उत्तराखण्ड

दुखद (नैनीताल) गुलदार ने फिर बनाया एक महिला को निवाला।।

नैनीताल-: शुक्रवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई है। धारी ब्लॉक की ग्राम पंचायत दीनी तल्ली के तोक धुरा क्षेत्र में तेंदुए ने एक महिला पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। महिला सुबह मवेशियों के लिए चारा लेने जंगल की ओर जा रही थीं, तभी घर से कुछ ही दूरी पर झाड़ियों में घात लगाए बैठे तेंदुए ने उन पर अचानक हमला कर दिया।

मृतका की पहचान हेमा देवी पत्नी गोपाल सिंह के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेंदुए ने झपट्टा मारते ही महिला को दबोच लिया और घसीटते हुए जंगल की ओर ले गया। हमले के दौरान महिला की चीख-पुकार सुनकर उनका देवर मौके पर पहुंचा। उसने तेंदुए को महिला को ले जाते हुए देखा और शोर मचाकर पत्थर फेंकते हुए उसे भगाने का प्रयास किया, लेकिन तेंदुआ महिला को नहीं छोड़ सका और जंगल की ओर फरार हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार की उधमसिंहनगर जनपद को बड़ी स्वास्थ्य सौगात, 300 बेड और 100 एमबीबीएस सीटों के साथ रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज संचालित

चीख सुन दौड़ा देवर, लेकिन नहीं बच सकी जान
घटना के समय महिला का देवर पास ही मौजूद था। चीखने की आवाज सुनते ही वह दौड़कर मौके पर पहुंचा और तेंदुए को भाभी को जंगल की ओर ले जाते देखा। उसने तुरंत ग्रामीणों को सूचना दी। इसके बाद परिजन और ग्रामीणों ने जंगल में खोजबीन शुरू की, जहां कुछ ही दूरी पर महिला का शव बरामद हुआ।
घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग को सूचना दी गई। मौके पर फॉरेस्ट और प्रशासन की टीमें पहुंचीं और स्थिति का जायजा लिया। मृतका को बरगली परिवार से जुड़ा बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून)दिव्यांग व कमजोर वर्ग तक अधिकारी खुद पहुँचें, घर-घर समाधान सुनिश्चित करें : सीएम धामी

घटना की सूचना मिलते ही डीएफओ नैनीताल आकाश गंगवार और भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है।

Ad Ad
To Top