Uttarakhand city news dehradun उत्तराखंड राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने मंगलवार के लिए मौसम पूर्वानुमान जारी किया है मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं हल्की से बहुत हल्की बारिश हो सकती है। इसके साथ ही गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की भी संभावना जताई गई है। खासतौर पर 3300 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने के आसार हैं, जिससे ठंड का असर बना रहेगा। वैसे भी इस समय बीते दो दिन पूर्व ही बरसात में मौसम में बदलाव ला दिया है तथा सुबह और शाम की ठंड एक बार फिर देखने को मिल रही है जिससे लोगों ने एक बार फिर गर्म कपड़े निकाल लिए हैं बरसात होने से जहां फसलों को बड़ी राहत मिली है वहीं आंधी आने से फल उत्पादन को लेकर के चिंता की लकीर किसानों के माथे पर देखी गई है।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले तीन से चार दिनों के दौरान राज्य के ज्यादातर इलाकों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम का यह बदला हुआ रुख अभी जारी रहने की संभावना है।




