उत्तराखण्ड

आज की बड़ी खबर-: सफाई कर्मचारियों का मानदेय बढ़ा,बड़ी हुई बढ़ोतरी.मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की घोषणा.

मुख्यमंत्री ने की सफाई कर्मचारियों का मानदेय 500 रू. प्रतिदिन किये जाने की घोषणा

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में सफाई कर्मचारी आयोग के पूर्व अध्यक्ष श्री भगवत प्रसाद भकवाना के नेतृत्व बड़ी संख्या में उत्तराखण्ड स्वच्छकार कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों ने भेंट की। उन्होंने सफाई कर्मचारियों के मानदेय में बढ़ोत्तरी के साथ ही कर्मचारियों की अन्य कई समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हल्द्वानी)नैनीताल लोकसभा के सामान्य प्रेक्षक IAS गगनदीप सिंह बरार  और पुलिस प्रेक्षक शिव कुमार वर्मा ने चल रहे निर्वाचन कार्यक्रम का किया स्थलीय निरीक्षण।।


मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सफाई कर्मचारियों के व्यापक हित में उनके मानदेय को 350 रू. प्रतिदिन के स्थान पर 500 रू. प्रतिदिन किये जाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने सफाई कर्मचारियों की अन्य समस्याओं के समाधान का भी आश्वासन दिया।
इस अवसर पर उत्तराखण्ड स्वच्छकार कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री राम अवतार राजौर, श्री मदन वाल्मीकि सहित अन्य पदाधिकारी एवं सफाई कर्मी उपस्थित थे।

To Top