देहरादून से बड़ी खबर आ रही है आज कैबिनेट बैठक के दौरान हरक सिंह रावत ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. रावत देहरादून में कैबिनेट की बैठक में शामिल थे. इसी दौरान बैठक छोड़कर निकल गए. उनके समर्थकों ने सचिवालय में जमकर हंगामा किया. हरक सिंह रावत के पास उत्तराखंड में वन एवं पर्यावरण, लेबर और स्किल डेवलपमेंट मंत्रालय है. हरक सिंह रावत की घर वापसी यानि कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा होती रही है. हालांकि रावत लगातार इनकार करते रहे हैं. इस बीच उन्होंने आज मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया.




