पन्तनगर-; पंतनगर विश्वविद्यालय के पंचरत्न अब देश की नवरत्न कंपनी में अपनी सेवाएं देंगे उनके चयन से जहां पंतनगर विश्वविद्यालय में खुशी की लहर है वही पंचरत्न परिवारों के घरों में भी खुशियों के दीपक टिमटिमा रहे हैं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय के प्रशिक्षण एवं सेवायोजन इकाई के माध्यम से (उत्तीर्ण वर्ष जून 2023) अध्यनरत छात्राओं के लिए मैसर्स भारत इलेक्ट्राॅनिक्स लिमिटेड, गाजियाबाद द्वारा परिसर सेवायोजन हेतु साक्षात्कार हुआ। मैसर्स भारत इलेक्ट्राॅनिक्स लिमिटेड भारत की एक नवरंत्न कम्पनी है जो प्रौद्योगिकी के अधुनातन क्षेत्रों में अनुसंधान एवं विकास के कार्य करती है। इस संस्थान में कार्य करना प्रौद्योगिकी स्नातकों के लिए गर्व का विषय होता है।

इस वर्ष प्रौद्योगिकी महाविद्यालय के कम्प्यूटर इंजीनियरिंग के 05 (पांच) विद्यार्थियों क्रमशः दर्शन प्रसाद, हर्षित मैनी, शैलेश चौहान, विकास नेगी एवं नरेश चन्द्र का चयन किया गया। यह उपलब्धि विद्यार्थियों की निजी उपलब्धि होने के साथ ही साथ एक ही संस्थान से इतने विद्यार्थियों की नियुक्ति संस्थान के लिए गौरव का विषय है। इसे अर्जित करने में अधिष्ठाता प्रौद्योगिकी महाविद्यालय के डा. अलकनन्दा अशोक के कुशल मार्गदर्शन एवं सहज सहयोग से, प्रशिक्षण एवं सेवायोजन प्रकोष्ठ के प्राध्यापक डा. डी.एस. मूर्ति एवं प्रो. बी.के. सिंह, सह प्रध्यापक के प्रयासों और शिक्षकों के उच्चतम शिक्षा मानकों का भी योगदान रहा है। चयनित विद्यार्थियों का पे पैकेज 11.00 लाख प्रति वर्ष होगा।
इस अवसर पर प्रौद्योगिकी महाविद्यालय की अधिष्ठाता डा. अलकनन्दा अशोक ने चयनित विद्यार्थियों के परिणाम प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भविष्य में हम और बेहतर अर्जित करेंगे। इसके अलावा उन्होंने केन्द्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम के समस्त सुविधाएं सुलभ होगी। इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलपति डा. मनमोहन सिंह चौहान ने सभी चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।




