उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(उत्तराखंड) इनको मिलेगा 12 दिनों का सवेतन अवकाश. आदेश जारी ।।

Uttarakhand city news

प्रांतीय रक्षक दल स्वयंसेवकों को मिलेगा 12 दिनों का सवेतन अवकाश

बड़ी खबर

जनपद चम्पावत के जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने बताया कि प्रदेश सरकार ने प्रांतीय रक्षक दल (PRD) के स्वयंसेवकों के हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। अब राज्य में कार्यरत सभी स्वयंसेवकों को साल में 12 दिनों का सवेतन अवकाश (Paid Rest) प्रदान किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर) बागेश्वर के कीवी मैन कोरंगा व क्रिकेटर प्रेमा रावत को नंदा शिखर सम्मान ।।

उन्होंने कहा कि यह निर्णय स्वयंसेवकों की सेवाओं और कार्यप्रणाली को देखते हुए शासन स्तर पर लिया गया है। नई व्यवस्था के अंतर्गत –

वे स्वयंसेवक जो कम से कम 365 दिन की नियमित ड्यूटी पूरी कर चुके हैं और वर्तमान में कार्यरत हैं, उन्हें इसका लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(खटीमा) सीएम धामी ने विंटर कार्निवल का किया शुभारंभ।।

प्रत्येक 30 दिनों की ड्यूटी पर एक दिन का आकस्मिक अवकाश (Casual Leave) अनुमन्य होगा।

यह अवकाश मानदेय सहित देय होगा।

जिलाधिकारी ने जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी को निर्देशित किया कि इस व्यवस्था को निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के अनुसार तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए, ताकि सभी पात्र स्वयंसेवकों को इस योजना का लाभ बिना किसी देरी के प्राप्त हो सके।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून) फिर बदलेगा मौसम, बरसा और हिमपात इन जनपदों में ।।

उन्होंने कहा कि शासन का यह निर्णय स्वयंसेवकों को प्रोत्साहित करेगा तथा उनकी कार्यक्षमता और मनोबल को और अधिक सशक्त बनाएगा।

Ad Ad
To Top