उत्तराखण्ड

(दोहरी खुशी) इनको मिली होली के साथ मोबाइल की भी खुशियां ।।

होली पर अल्मोड़ा पुलिस का ‘भरोसे का तोहफा’, 11.14 लाख के 76 मोबाइल बरामद
अल्मोड़ा। होली के अवसर पर अल्मोड़ा पुलिस ने आमजन को भरोसे का अनोखा तोहफा दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रशेखर घोड़के के कुशल नेतृत्व में साइबर सेल एवं सर्विलांस टीम ने सराहनीय कार्रवाई करते हुए विभिन्न राज्यों से कुल 76 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 11 लाख 14 हजार 800 रुपये आंकी गई है।
पुलिस के अनुसार ये मोबाइल उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों के साथ-साथ दिल्ली, बिहार, राजस्थान तथा उत्तर प्रदेश के मेरठ, मुरादाबाद और रामपुर से रिकवर किए गए। साइबर सेल की टीम ने तकनीकी सर्विलांस और लगातार प्रयासों के बल पर इन मोबाइलों को खोज निकाला।
सोमवार 2 मार्च 2026 को पुलिस कार्यालय अल्मोड़ा में आयोजित कार्यक्रम में एसएसपी श्री घोड़के ने होली की शुभकामनाएं देते हुए बरामद मोबाइल उनके स्वामियों को सुपुर्द किए। अपने खोए हुए मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। कई लोगों ने बताया कि उन्हें मोबाइल मिलने की उम्मीद लगभग खत्म हो चुकी थी, लेकिन अल्मोड़ा पुलिस पर उनका विश्वास कायम था, जिसे इस कार्रवाई ने और मजबूत किया है। सभी ने साइबर सेल टीम का आभार व्यक्त किया।
पुलिस की अपील:
मोबाइल खोने की स्थिति में तत्काल ‘संचार साथी’ पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं तथा नजदीकी थाने या साइबर सेल को सूचित करें, ताकि शीघ्र कार्रवाई कर मोबाइल रिकवर किया जा सके।
अल्मोड़ा सर्विलांस टीम में शामिल रहे:
उपनिरीक्षक सुनील धानिक (प्रभारी एसओजी), अपर उपनिरीक्षक फिरोज खान, कांस्टेबल चंदन सिंह, हरीश प्रसाद, इरशाद उल्ला, गणेश पांडे और राजेश भट्ट।

Ad
To Top