उत्तर प्रदेश

(राज्य के होनहार) पंतनगर विश्व विद्यालय की इन दो बेटियों ने किया कमाल, इस बहुराष्ट्रीय कंपनी में मिली नियुक्ति,मिलेगा, पैकेज भी भारी भरकम ।।

पंतनगर-: विश्विद्यालय के सेवायोजन एवं परामर्श निदेशालय के प्रयासों से विद्यार्थियों का नामी कम्पनियों में चयन हो रहा है। इसी श्रृंखला में मैसर्स नेस्ले इण्डिया लिमिटेड कम्पनी के उत्पादों में शिशु आहार (कुछ मानव दूध ओलिगोसेकेराइड सहित), चिकित्सा, भोजन, बोतलबंद पानी, नास्ता अनाज, कॉफी व चाय, कन्फेक्नरी, डेयरी उत्पाद, आइसक्रीम, एवं स्नैक्स शमिल है। नेस्ले के 29 ब्राडों की बिक्री लगभग 1.1 बिलियन अमेरिका डॉलर से अधिक है, जो 189 देशों में काम करता है और लगभग 3,39,000 लोगों को रोजगार देता है तथा इस रोजगार को आगे बढ़़ानेे के लिए विश्वविद्यालय के सेवायोजन एवं परामर्श निदेशालय के माध्यम से विश्वविद्यालय के 02 विद्यार्थियों मनीषा भारती, बी.टेक. (आईपीई) एवं आस्था बजाज, बी.एससी. (फूड साइंस एण्ड टेक्नोलॉजी) का चयन किया गया गया। चयनित विद्यार्थियों को प्रशिक्षण के उपरान्त प्रतिमाह पैकेज लगभग रू. 30,000.00 तथा अन्य सुविधाएं प्रतिवर्ष देय होगी।
विश्वविद्यालय के कुलपति, डा. ए.के. शुक्ला ने सेवायोजन एवं परामर्ष निदेषालय के प्रयासों की सराहना की तथा चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। सेवायोजन एवं परामर्ष निदेशक, डा. दीपा विनय ने चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार अन्य क्षेत्रों में यह निदेशालय प्रयासरत है तथा अधिक से अधिक विद्यार्थियों की सफलता की कामना करता है।

Ad Ad
To Top