उत्तराखण्ड

(बड़ी खबर)मौसम हुआ खराब.इस जनपद में एक दिनी अवकाश,आंगनवाड़ी स्कूल बंद ।।

Uttarakhand city news उत्तराखंड के अंदर के जनपदों में बरसात का दौर जारी है जिसको देखते हुए जिला प्रशासन ने एक दिनी अवकाश घोषित किया है।

पिथौरागढ़ में कल विद्यालय और आंगनबाड़ी रहेंगे बंद

भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए डीएम का आदेश

यह भी पढ़ें 👉  (दुखद)उत्तराखंड पुलिस परिवार के लिए दुखद खबर, मुख्य आरक्षी का निधन ।

पिथौरागढ़,
भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 23 अगस्त (शनिवार) को जनपद पिथौरागढ़ सहित उत्तराखण्ड राज्य के विभिन्न जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा, गरज-चमक तथा तेज वर्षा के दौर की सम्भावना जताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)देर रात्रि यहां पुलिस अधिकारियों के कार्य क्षेत्र में हुआ बड़ा बदलाव।।

मौसम विभाग की चेतावनी को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी पिथौरागढ़ विनोद गोस्वामी ने आदेश जारी कर जिले के समस्त शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक की कक्षाएं तथा सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों को विद्यार्थियों की सुरक्षा के दृष्टिगत एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून) यहां निरीक्षक और उप निरीक्षकों के देर रात्रि स्थानांतरण ।।

जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी, बाल विकास विभाग को निर्देशित किया है कि वे समस्त शैक्षिक संस्थानों और आंगनबाड़ी केन्द्रों में आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करें।

Ad Ad
To Top