मार्च के महीने में अब जंगलों में आग तेजी से फैलने लगी है जैसे-जैसे तापमान में वृद्धि हो रही है वैसे-वैसे आग लगने की घटनाएं मैं वृद्धि होती जा रही है उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में आग लगने से दुआ ही दुआ देखा जा रहा है जिससे पर्यावरण को भी गंभीर खतरा उत्पन्न होने लगा है
बद्रीनाथ वन प्रभाग के अंतर्गत मध्य पिंडर रेंज में चेपड़ों और सौगांव गांवों के जंगल में भयंकर आग लगी हुई है,यह आग चेपड़ों, खाड़ीबगड़, सौगांव, जूनिधार और गोठिंडा के जंगलों तक फैल गई है,जिससे चेपड़ों गांव के गौशालाओं को खतरा उत्पन्न हो गया है और ऊपर की तरफ आग की लपटें जूनिधार गांव तक पहुंच गई है, इस आग ने कई हेक्टेयर से अधिक जंगल को अपने आगोश में ले लिया है।
विभाग के कर्मचारी आग को बुझाने में जुटे हुए है।
कर्णप्रयाग के थराली विकास खंड में लगी आग के चलते पूरे क्षेत्र में धुंध छाई हुई है जिसके चलते लोगों को सांस लेने में भी काफी तकलीफ हो रही है थराली विकासखंड में लगी आग के चलते पूरे चीज के जंगल में आग तेजी के साथ फैल रही है,यहाँ खड़ी चट्टान और घने चीड़ के लीसे वाले जंगलों में आग की लपटें तेजी से फैल रही है, आग लगने से जलते हुए पेड़ और पत्थर स्टेट हाईवे थराली- देवाल मोटरमार्ग पर भी आ रहे हैं, जिससे इस मार्ग से गुजरने वाले वाहनों और राहगीरों के लिए भी खतरा बना हुआ है।
बद्रीनाथ वन प्रभाग के डीएफओ सर्वेश्व कुमार दुबे का का कहना है कि आग बुझाने के लिए वन विभाग की टीम लगी हुई है लेकिन चट्टानों से लगातार पत्थर, जलते लकड़ी के पेड़ गिरने से आग पर काबू पाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है जल्द ही आग पर काबू पा दिया जाएगा।




