उत्तर प्रदेश

फिर नया अंदाज-@_ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बाइक पर सवार होकर पहुंचे पीने चाय,स्थानीय लोगों का जाना हाल ।।

चंपावत :
हमेशा से अपने नए अंदाज में जाने पहचाने वाले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस बार एक नए अंदाज में दिखे जहां पर उन्होंने मोटरसाइकिल पर बैठ कर के जनसंपर्क किया और लोगों के बीच पहुंचकर उनके दुख दर्द सुने यह ऐसा पहला मौका नहीं है जहां मुख्यमंत्री आम लोगों के बीच ना पहुंचे हो कहीं भुट्टे के ठेले पर भुट्टे का आनंद लेना हो या फिर रेस्टोरेंट में पहुंचकर चाय की चुस्कियां इन सब के बीच आज नए अंदाज में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नजर आए जहां उन्होंने अपने पीछे पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी को पीछे बैठा कर टनकपुर में जाकर चाय की दुकान पर चाय पीकर लोगों से राज्य के विकास के बारे में भी बातचीत की ।
31 मई को चंपावत में उपचुनाव होने हैं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भारतीय जनता पार्टी से वहां से प्रत्याशी हैं ऐसे में चंपावत सीट हॉट सीट बन गई है चंपावत विधानसभा के उपचुनाव में बीती देर शाम को प्रचार का शोर थमने के बाद अब डोर टू डोर प्रचार करते हुए प्रत्याशी नज़र आ रहे है। ।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)यहां मंडल मोर्चा अध्यक्षों की हुई नियुक्ति ।।

चंपावत उप के लिए प्रचार का शोर भले ही थम गया हो लेकिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने परिचितों और मित्रों से मिलने सुबह ही कैंप कार्यालय बनबसा से टनकपुर की ओर बाइक से निकल पड़े। सारे सुरक्षा घेरों को तोड़ मुख्यमंत्री नए अंदाज में दिखे। मोटरसाइकिल खुद चलाकर, लोगों से मिलते हुए टनकपुर स्थित महादेव चायवाले की दुकान पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)इस जनपद में लगे भूकंप के झटके ।।

जैसे ही लोगों ने सड़कों पर मुख्यमंत्री को बाइक पर देखा तो लोगों की भी भीड़ उमड़ पड़ी। कई कार्यकर्ता मोटरसाइकिल पर उनके पीछे जाने लगे। मुख्यमंत्री मनिहार गोट में अपने परिचितों से मिले। उसके बाद मोटरसाइकिल पर टनकपुर की ओर रवाना हुए

Ad Ad
To Top