उत्तर प्रदेश

बिग ब्रेकिंग(उत्तराखंड)मौसम विभाग का येलो अलर्ट.इन जनपदों में होगी भारी बरसात. रहे सावधान. देखें 10:00 बजे का मौसम बुलेटिन ।।

देहरादून-: मौसम विभाग ने एक बार फिर 5 सितंबर तक मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए पिथौरागढ़.बागेश्वर. नैनीताल . अल्मोड़ा और चंपावत जनपदों के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने वर्षा के तीव्र दौर होने को लेकर सतर्कता बरतने की अपील की है 1 सितंबर से लेकर 5 सितंबर तक इन जनपदों में कहीं-कहीं गरज

यह भी पढ़ें 👉  (एक्सक्लूसिव)यमकेश्वर में दो राज्यों के मुख्य मंत्रियों का संगम, योगी और धामी ने की शिव मंदिर में पूजा अर्चना ।।

वाले बादल विकसित होने के साथ आकाशीय बिजली वर्षा का तीव्र दौर होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है मौसम विभाग का कहना है कि कहीं-कहीं बिजली गिरने से जान माल की हानि हो सकती है तथा संवेदनशील इलाकों में कहीं-कहीं हल्का भूस्खलन और चट्टान गिरने से यातायात प्रभावित हो सकता है इसलिए उन्होंने छोटी नदी नालों के समीप रहने वाले लोगों तथा निचली बस्तियों में रहने वाले लोगों को सतर्कता बरतने की बात कही है इस बीच मौसम विभाग ने 5 सितंबर को देहरादून. पौड़ी गढ़वाल जनपदों में भी येलो अलर्ट जारी करते हुए भारी बरसात की संभावना जताते हुए राज्य के शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहने की बात भी कही है. उधर शुष्क रह रहे मौसम से जहां पर गर्मी अपने चरम पर है वहीं इन क्षेत्रों में बरसात होने के साथ गर्मी से लोगों को कुछ राहत मिलने की भी संभावना बनती हुई दिख रही है।

Ad Ad
To Top