उत्तराखण्ड

मौसम अपडेट(देहरादून) आज भी होगी इन जनपदों में बरसात,देखें देश भर की ताजा मौसम विभाग की अपडेट ।।

Uttarakhand city news Dehradun फरवरी के महीने कि आज 8 तारीख है सुबह शाम की ठंड के बीच अभी भी सर्द हवाएं चल रही हैं ऐसे में मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर जिले में हल्की बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है, जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

पर्वतीय क्षेत्रों में होने वाली बारिश का मैदानी क्षेत्रों पर कोई असर नहीं होगा। 11 फरवरी तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विज्ञानिकों की माने तो बीते कुछ सालों से बदलते मौसम के पैटर्न का सीधा असर तापमान पर दिखाई दे रहा है। इसका कारण भारतीय उपमहाद्वीप के उत्तरी इलाके में सर्दियों के मौसम में आने वाला पश्चिमी विक्षोभ उत्तराखंड तक नहीं पहुंच पाया है। खासकर पर्वतीय जिलों तक पश्चिमी विक्षोभ नहीं पहुंचा है। जिसके चलते दिन के साथ रात के तापमान में भी इजाफा हो रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर) उत्तराखंड में बना अनोखा पुल, आमजन के लिए इस पुल पर आवागमन है वर्जित ।।

पश्चिमी विक्षोभ की ठंडी हवाएं ही बारिश और बर्फबारी के लिए माहौल बनाती हैं, लेकिन पिछले कुछ समय से यह ठंडी हवाएं उत्तराखंड तक नहीं पहुंच पा रही हैं। जिसकी वजह से यहां जनवरी के बाद फरवरी का महीना भी सूखा बीत रहा है। बारिश न होने के कारण पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी भी नहीं हुई है। इन बात नहीं होने के चलते पर्वतीय क्षेत्र में होने वाले फलों की पैदावार में काफी असर पड़ेगा जिससे किसानों के माथे पर चिंता की लकीर देखी जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (देहरादून) उपनल कर्मचारी को मिले न्याय.ऐसे पहुंचे विधायक उमेश कुमार ll

देशभर में मौसम प्रणाली:

एक पश्चिमी विक्षोभ चक्रवाती परिसंचरण के रूप में जम्मू क्षेत्र और उत्तर पाकिस्तान के ऊपर समुद्र तल से 3.1 किमी की ऊँचाई पर स्थित है।

एक अन्य चक्रवाती परिसंचरण मध्य असम के ऊपर बना हुआ है।

उप-उष्णकटिबंधीय पश्चिमी जेट स्ट्रीम हवाएँ उत्तर-पश्चिम भारत के ऊपर 12.6 किमी की ऊँचाई पर 140 नॉट्स की गति से प्रवाहित हो रही हैं।

एक नया पश्चिमी विक्षोभ 8 फरवरी से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में प्रवेश करेगा।

पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल

पिछले 24 घंटों के दौरान, सिक्किम, पूर्वी असम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की वर्षा दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(पंतनगर) सीएम धामी ने 17 वें किसान विज्ञान सम्मेलन को किया संबोधित ।।

बिहार, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा में न्यूनतम तापमान 3 से 5 डिग्री तक गिर गया। वहीं, मध्य प्रदेश और विदर्भ में 1 से 2 डिग्री तक गिरावट हुई।

गुजरात, कोंकण और गोवा में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई।

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि

अगले 24 घंटे के दौरान, पूर्वी असम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।

अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बर्फबारी हो सकती है।

अगले 3-4 दिनों के दौरान जम्मू-कश्मीर, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

To Top
-->