उत्तर प्रदेश

मौसम अपडेट(उत्तराखंड)इन तीन जनपदों में होगी बरसात, बढ़ेगी ठंड ।।

देहरादून-: उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्र में मौसम अब धीरे-धीरे शीतलहर की तरफ बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है उच्च हिमालय क्षेत्र में हल्की बरसात से जहां ठंड में पूरी तरह से केदार घाटी में दस्तक दी है वहीं उच्च हिमालय क्षेत्र में बिगड़े मौसम के बाद अब धीरे-धीरे ठंड समूचे उत्तराखंड में बढ़ती दिख रही है साथ ही मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं कुहासा भी छाने लगा है जिससे आने वाले समय में यहां पर भी ठंड का प्रकोप और बढ़ेगा हालांकि मौसम विभाग ने 25 अक्टूबर तक मौसम पूर्वानुमान जारी किया है जहां पर 22 और 23 अक्टूबर को चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, जनपद हल्की बरसात होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। तथा राज्य के शेष जनपदो में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें 👉  (सरकारी नौकरी) 22195 पदों पर आई बंपर भर्ती, आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ ।।

उधर मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, दक्षिण-पूर्व अरब सागर पर चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव के कारण दक्षिण-पूर्व और इससे सटे पूर्वी मध्य अरब सागर पर एक कम दबाव का क्षेत्र बन गया है. निम्न दबाव क्षेत्र के पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ने और अगले 24 घंटों के दौरान अच्छी तरह से चिह्नित होने की संभावना है. 21 अक्टूबर के आस-पास मध्य अरब सागर के ऊपर एक डिप्रेशन में और अधिक तीव्र होने की संभावना है.

Ad Ad
To Top