उत्तराखण्ड

मौसम अपडेट(उत्तराखंड) सात मई तक जाने मौसम का हाल. इस तरह से रहेगा मौसम।।

देहरादून-: मौसम विभाग ने अगले 7 मई तक मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा कि अभी बरसात से राहत नहीं मिलने के आसार दिख रहे हैं पर्वती क्षेत्र में लगातार बरसात का चक्र चलता रहेगा ।


इस बीच मौसम विभाग ने 24 घंटे में राज्य में हुई बरसात दर्ज की है रुड़की में 63.5 लक्सर में 49 जौलीग्रांट में 26 रिंकपारी में 24. द्वाराहाट में 23.5 रायवाला में 22 चंबा ओली में 20. उत्तरकाशी में 18 .नैनीडंडा में 17.5 खानपुर ने 17 मोहकनपुर में 14.3 पांडुकेश्वर .पारकुंडा में 14 पौडी.और जखोली में 13 मिलीमीटर बरसात रिकॉर्ड की गई है।
उधर मौसम विभाग में 7 मई तक का भी मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए 7 मई को येलो अलर्ट के तहत राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में कई कई गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने एवं ओलावृष्टि होने की संभावना व्यक्त की है मौसम विभाग का कहना है कि 3 मई से लेकर 7 मई तक 3200 मीटर अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों उत्तरकाशी. रुद्रप्रयाग. चमोली .बागेश्वर तथा पिथौरागढ़ जनपदों के कुछ स्थानों में तथा अन्य जनपदों में कही कही बहुत हल्की वर्षा हो सकती है पिथौरागढ़ जनपदों में 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर रात्रि और सुबह शून्य से नीचे तापमान रहने की संभावना व्यक्त की है मौसम विभाग ने 4 मई को येलो अलर्ट के तहत राज्य के पर्वतीय क्षेत्र में कही कही गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकती गिरने तथा उत्तरकाशी. रुद्रप्रयाग. चमोली. बागेश्वर जनपदों के 3200 या उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर शून्य से नीचे तापमान रहने की संभावना व्यक्त की है इस दौरान मौसम विभाग ने कहा कि अगले 2 दिनों के दौरान हल्की से मध्यम वर्षा भी हो सकती है।

Ad Ad
To Top