उत्तर प्रदेश

मौसम अपडेट(उत्तराखंड) बरसात और बर्फबारी के बीच पारा लुढ़का. लोगों ने गर्म कपड़े निकाले.आज भी मौसम का रहेगा बुरा हाल. होगी बरसात।।

Dehradun उत्तराखंड राज्य मौसम विभाग ने एक बार फिर 3 घंटे का तात्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए सुबह 6:00 बजे से लेकर 9:00 बजे तक राज्य के सभी जनपदों में बरसात होने की संभावना व्यक्त की है मौसम विभाग ने कहा है कि राज्य के सभी जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन वाले बादल विकसित होने तथा बहुत हल्की से हल्की वर्षा होने की संभावना है इस बीच मौसम विभाग ने सबसे अधिक बरसात भडसार में रिकॉर्ड की जहां पिछले 24 घंटे में 32 मिलीमीटर बरसात रिकार्ड की गई है इसके अलावा बेतालघाट में 30 चोरगलियां में 27.5 नैनीताल में 27 धनोल्टी में 26 असरोरी में 24.5 सतपुली में 24.5 यम्केश्वर में 24 घाट में 23.5 भगवानपुर में 22.5 पौड़ी में 21.5 कालाढूंगी में 21 तथा द्वाराहाट में 20.5 मिली मीटर बरसात मौसम विभाग ने रिकॉर्ड की है।
इस बीच राज्य के सभी जनपदों में ठंड ने अपने आगोश में ले लिया है चमोली. उत्तरकाशी. रुद्रप्रयाग.पौड़ी पिथौरागढ़. चंपावत. बागेश्वर. जनपदों में बरसात के साथ-साथ ठंड ने लोगों को गर्म कपड़े निकालने को मजबूर कर दिया वहीं इसका असर मैदान से लेकर पूरे पहाड़ पर देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर)उत्तराखंड में कोहरे से रुकेगी रफ्तार. बढ़ेगी ठंड ।।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि मंगलवार को भी कमोवेश ऐसा ही मौसम रहेगा। इस बीच हल्की बारिश हो सकती है। बुधवार से हवा की दिशा बदलने से ठंड तेजी से बढ़ेगी। पहाड़ों से दिल्ली-एनसीआर में पहुंचने वाली हवाएं न्यूनतम तापमान में भी कमी लाएगी। हफ्तेभर में रात का तापमान 17 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे हो सकता है।
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री कम है। इसकी बड़ी वजह तेज हवाएं बनीं। थोड़ी सहूलियत इनकी दिशा से रही। 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलने वाली हवाएं दक्षिण पूर्व दिशा से दिल्ली पहुंच रही है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड) गुलदार का खौफ हुआ कम. यहां हुआ गुलदार का रेस्क्यू।।

मौसम विभाग का कहना है कि हवा अगर पहाड़ों से आ रही होती तो वहां की बर्फबारी की वजह से पारा तेजी से नीचे जाता। मंगलवार को भी हवा की दिशा में बदलाव नहीं होगा। हालांकि, सोमवार को न्यूनतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है। विशेषज्ञों का कहना है कि मौसमी बदलाव से पहले सुबह और शाम को ही हल्की ठंड महसूस हो रही। सोमवार अचानक तीन डिग्री तक पारा नीचे खिसकने से इस सीजन में पहली पर दिन में भी ठंड महसूस की गई।
तापमान में और गिरावट के आसार
मौसम विभाग का कहना है कि पहाड़ों की बर्फबारी का असर दिल्ली-एनसीआर को बुधवार से देखने को मिलेगा। इसकी वजह हवा की दिशा में आने वाला बदलाव है। बुधवार से दिल्ली-एनसीआर में पहुंचने वाली हवा की दिशा उत्तर पश्चिमी होगी। पर्वतीय क्षेत्र से आने वाली हवा से तापमान में और भी गिरावट आने का अंदेशा है। दिन के साथ रात में भी ठंडक महसूस होगी। हालांकि दिन में धूप खिली रहने के कारण दिन का तापमान बढ़ सकता है। विभाग का कहना है कि अगले छह दिनों में दिल्ली का अधिकतम तापमान बढ़कर 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान घटकर 17 डिग्री तक पहुंच सकता
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि मंगलवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे। कुछ इलाकों में हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। इससे तापमान में गिरावट आएगी। दिन में दक्षिण पूर्व दिशाओं से 20 किमी की गति तक हवा चल सकती है। विभाग के अनुसार मंगलवार से मौसम में बदलाव होगा।

Ad Ad
To Top