उत्तराखण्ड

मौसम अपडेट(देहरादून) तीन दिन बाद फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, अभी बढ़ेगा तापमान।।

Uttarakhand city news Dehradun उत्तराखंड में कुछ दिनों तक बारिश और ओलावृष्टि का दौर चलने के बाद अब प्रदेश में मौसम शुष्क हो गया है। जिससे पहाड़ से लेकर मैदान तक चटक धूप खिल रही है और तापमान में बढ़ोतरी हो रही है।

24 घंटे के भीतर ही ज्यादातर क्षेत्रों का अधिकतम तापमान तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहेगा। जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाने और कहीं-कहीं बूंदाबांदी के आसार हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हल्द्वानी) सरकार के निर्देश पर अवैध मदरसे सील किए जाने की कार्रवाई जारी।।

17 अप्रैल के बाद एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल सकता है और प्रदेश भर में बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। शनिवार से बारिश और ओलावृष्टि का क्रम थमने के बाद रविवार को चटक धूप खिली रही। देहरादून में रविवार को सुबह से ही तेज धूप निकली।

दोपहर के समय मौसम शुष्क होने के कारण तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। जिससे तपिश महसूस की गई लेकिन सुबह और शाम के समय हवा चलने से हल्की ठंड भी रही और मौसम सुहावना बना रहा। पर्वतीय क्षेत्रों में भी तापमान में वृद्धि हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  खुशखबरी(उत्तराखंड) भूमिका अधिकारी ने एनडीए परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक में पाई यह जगह ।।

हालांकि सुबह और शाम के समय हल्की ठंड महसूस की जा रही है। प्रदेश में पिछले तीन-चार दिन बारिश और ओलावृष्टि से भीषण गर्मी से राहत मिली जबकि इससे पहले तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। रविवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 33.7 न्यूनतम तापमान 15. 9 डिग्री सेल्सियस रहा।

उधम सिंह नगर अधिकतम तापमान 35.2 और न्यूनतम तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 20.2 और न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस रहा। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 22.4 और न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Breaking-: बैसाखी हर्ष और उल्लास के साथ उत्साह व भाईचारे का भी है पर्व - मुख्यमंत्री

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार अगले तीन दिन पारे में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद मौसम बदलने की संभावना है। आगामी 17 अप्रैल को प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में गरज के साथ बारिश और ओलावृष्टि के आसार बन रहे हैं।

इसके साथ ही कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने के साथ तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान है।

To Top
-->