उत्तराखण्ड

मौसम अपडेट(देहरादून) गर्मी से पहले फिर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, होगी झमाझम बरसात ।।

Uttarakhand city news Dehradun उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने बाला है राज्य में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा जिसके चलते फिर तापमान में गिरावट आएगी।
मौसम विज्ञानियों की मने तो अभी आने वाले दिनों में प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा। तापमान में सामान्य से तीन से चार डिग्री तक की बढ़ोतरी होगी। मैदान से लेकर पहाड़ी क्षेत्रों तक तापमान में इजाफा देखने को मिल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है जबकि मैदानी जिलों में मौसम साफ रहेगा।
पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाने से तापमान में कमी आ सकती है तो वहीं 24 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ के आने से मौसम एक बार फिर करवट बदल सकता है। जिससे तापमान में गिरावट होगी।
मैदानी क्षेत्रों में जहां धूप से गर्मी बढ़ी है तो वही पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं बारिश होने से हल्की ठंड बरकरार है।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर)उत्तराखंड में लागू हो गया सशक्त भू कानून, माफियाओं पर लगेगी नकेल ।।

अगले कुछ दिनों तक ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं जिससे पारे में एक से दो डिग्री सेल्सियस का उछाल भी आ सकता है।
मौसम विज्ञान केंद्र के निर्देशक विक्रम सिंह के अनुसार आज ज्यादातर क्षेत्र में मौसम शुष्क रहेगा। उत्तरकाशी चमोली पिथौरागढ़ और आसपास के क्षेत्र में आंशिक बादल छाए रहने के साथ ही हल्की बारिश होने की संभावना है। देहरादून सहित आसपास के क्षेत्र में अगले कुछ दिनों में मौसम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।

देशभर में मौसम प्रणाली:

पश्चिमी विक्षोभ मध्यम क्षोभमंडलीय स्तरों पर एक ट्रफ सक्रिय है, जिसकी स्थिति समुद्र तल से 5.8 किमी ऊंचाई पर लगभग 74° पूर्व देशांतर और 32° उत्तर अक्षांश के उत्तर में है।

मध्य प्रदेश के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) बना हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर)श्री बदरीनाथ - केदारनाथ मंदिर समिति सहायक रामचंद्र बिष्ट हुए सेवानिवृत्त ।।

यह भी देखें: तेज आँधी और बारिश का अलर्ट! बिहार, झारखंड, यूपी, एमपी और बंगाल में ओलावृष्टि की चेतावनी

एक ट्रफ या विंड डिसकंटिन्यूटी (हवा में अस्थिरता) छत्तीसगढ़ से उत्तर आंतरिक कर्नाटक तक महाराष्ट्र के रास्ते फैली हुई है।

पूर्वोत्तर असम के ऊपर भी एक चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है।

24 मार्च की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र के करीब पहुंच सकता है।

पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल

पिछले 24 घंटे के दौरान, झारखंड में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हुई।

गंगा तटीय पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश और अंडमान व निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक दर्ज की गई।

बिहार, झारखंड, दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, तेलंगाना और मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड) मानसून काल से पूर्व डेंजर जोन का एडीएम ने किया निरीक्षण ।।

उत्तराखंड, राजस्थान, गुजरात, लक्षद्वीप और तटीय कर्नाटक में कहीं-कहीं हल्की बारिश दर्ज की गई।

अधिकतम तापमान झारखंड, उत्तर ओडिशा और गंगा तटीय पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया।

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड और दक्षिण बिहार के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक, तेज़ हवाएं और बिजली गिरने की संभावना है।

सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ बर्फबारी संभव है।

पूर्वोत्तर भारत, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, केरल और लक्षद्वीप में बिखरी हुई हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक हो सकती है।

दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, पूर्वी विदर्भ, तेलंगाना और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है।

To Top
-->