Dehradun-:मौसम विभाग ने 3 घंटे का तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए राज्य के देहरादून. टिहरी. पौड़ी. चंपावत तथा पिथौरागढ़. जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है इस दौरान कहीं-कहीं आकाशीय बिजली गिरने के साथ-साथ बरसा के अति तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर होने की संभावना

मौसम विभाग ने जताई है मौसम विभाग का साथ ही कहना है कि नैनीताल. बागेश्वर. रुद्रप्रयाग. चमोली. तथा अल्मोड़ा जनपदों में येलो अलर्ट के तहत कहीं-कहीं आकाशीय बिजली गिरने तथा वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर होने की संभावना है साथ ही शेष जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन वाले बादल विकसित होने तथा हल्की वर्षा होने की संभावना है मौसम विभाग ने शाम 5:30 बजे से 8:30 बजे तक जारी मौसम पूर्वानुमान में संवेदनशील इलाकों में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम भूस्खलन एवं चट्टान गिरने से राजमार्ग अवरुद्ध होने तथा निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने तथा वर्षा के अति तीव्र दौर होने के चलते लोगों को बहुत ही सावधानी बरतने की आवश्यकता है इस बीच मौसम विभाग ने टनकपुर में 64 लोहाघाट में 59 सहस्त्रधारा में 57. 5 झकोली में 42.5 पंचेश्वर में 30. कौसानी में 24.5 द्वाराहाट में 20.5 मिलीमीटर बरसात रिकॉर्ड की है।
.
इस बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर चार जिलों पौड़ी गढ़वाल, चंपावत, नैनीताल और उधम सिंह नगर के लिए रेड अलर्ट जारी किया है इन चारों जिलों में भारी से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है साथ ही आपदा प्रबंधन टीम व प्रशासनिक अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने की सलाह दी है। इसके अलावा अन्य जिलों में भी भारी बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। बीते रोज से हो रही लगातार बारिश की वजह से कई जिलों में आम जनजीवन अस्त व्यस्त है। तराई के इलाकों में जलभराव हो गया है लिहाजा मौसम विभाग में पहाड़ों में भूस्खलन वाले क्षेत्रों पर सतर्क रहने और मैदानी इलाकों में जलभराव वाले स्थानों पर लोगों को अलर्ट रहने की सलाह दी है।




