उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(उत्तराखंड)नदी का जलस्तर बढ़ा चैनेलाइजेशन को लेकर पोकलेंड़ मशीन नदी में उतरी।।

Ad

Uttarakhand city news

स्यानाचट्टी में चैनेलाइजेशन के लिए पहुंचाई गई अतरिक्त पोकलेन मशीन

Uttarkashi

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य द्वारा यमुना नदी के बढ़ते जल स्तर को देखते हुए सुरक्षा के दृष्टिगत अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड पुरोला को स्यानाचट्टी के नजदीक चैनेलाइजेशन का कार्य जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में चैनेलाइजेशन के कार्य में तेज़ी लाने के लिए शनिवार सुबह स्यानाचट्टी के लिए अतरिक्त पोकलेन मशीन भेजी गई। सिंचाई विभाग द्वारा अवगत कराया गया है कि चैनेलाइजेशन हेतु एक अन्य पॉकलेन मशीन को शनिवार शाम को स्यानाचट्टी पहुंचा दिया गया तथा वर्तमान में दोनों पोकलेन मशीनों द्वारा कार्य गतिमान है। जल्द ही स्तिथि सामान्य किए जाने की संभावना है।
चैनेलाइजेशन का कार्य तीव्र गति से चल रहा है तथा प्रशासन द्वारा आपदा की प्रत्येक स्थिति से निपटने के सभी जरूरी प्रयास निरंतर जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  (दीजिए बधाई)उत्तराखंड के इस होनहार का हुआ, राष्ट्रीय कैंप में चयन ।।

To Top