उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(उत्तराखंड) कावड़ यात्रा को जा रहा वाहन पलटा,एक की मौत. कई घायल ।।

कांवड़ यात्रियों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, SDRF द्वारा चलाया गया रेस्क्यू ऑपरेशन ।
बुधवार को थाना नरेंद्र नगर, जनपद टिहरी गढ़वाल अंतर्गत जाजल, तछला के पास एक कांवड़ियों से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। उक्त वाहन ऋषिकेश से चंबा की ओर जा रहा था।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने जानकारी दी कि हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दो अन्य यात्री ट्रक के नीचे दबे मिले। गंभीर रूप से घायल चार यात्रियों को एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है। आठ लोगों का उपचार नरेंद्र नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में और एक व्यक्ति का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फकोट में इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हल्द्वानी) गौला के वाहन ढक कर ले जाएंगे वन उप खनिज, डीएम ने जारी किए निर्देश ।।

दुर्घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस, प्रशासन एवं SDRF टीम तत्काल मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया गया।

वाहन में लगभग 15 से 17 कांवड़ यात्री सवार थे। घायलों को प्राथमिक उपचार हेतु फकोट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। कुछ गंभीर घायलों को एम्स ऋषिकेश एवं नरेंद्र नगर अस्पताल रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून)जन जन की सरकार जन-जन के द्वार, आज लगे अकेले 13 हजार से अधिक कैंप ।।

SDRF द्वारा मौके पर सर्चिंग की जा रही है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई भी व्यक्ति वाहन में फंसा न हो। स्थिति पर उच्च अधिकारीगण नजर बनाए हुए हैं।

Ad Ad
To Top