उत्तर प्रदेश

बिग ब्रेकिंग(उत्तराखंड) पंतनगर विश्वविद्यालय के इन दो छात्रों का हुआ बड़ी कंपनी में चयन.मिला है बड़ा पैकेज ।।

पंतनगर-: पंतनगर विश्वविद्यालय के छात्र लगातार नए मुकाम हासिल करते जा रहे हैं अब यहां के 2 छात्रों को मैसर्स इन्टेलीपार्ट कंपनी में चयन हुआ है यह कम्पनी पाठ्यक्रम सामग्री के विचार और निर्माण के लिए एक अद्वितीय दृष्टिकोण को जोड़ती है। यह कम्पनी माॅक इंटरव्यू सत्र आयोजित करके और प्रत्येक उम्मीदवार को उच्च गुणवत्ता वाला बायोडाटा बनाने में मदद करती है इस कार्य को और आगे बढानें के लिए विश्वविद्यालय के सेवायोजन एवं परामर्श निदेशालय में साक्षात्कार के आधार पर दो विद्यार्थियों क्रमशः पुनित कोठारी (बी.टेक.ईसीई) एवं मुकेश भट्ट (बी.टेक. ईई) का चयन किया गया है। चयनित विद्यार्थी को प्रशिक्षण के उपरान्त लगभग पैकेज 7.25 लाख प्रतिवर्ष देय होगी।
विश्वविद्यालय के कुलपति डा. मनमोहन सिंह चौहान ने सेवायोजन एवं परामर्ष निदेशालय के प्रयासो की सराहना की तथा चयनित विद्यार्थी को शुभकामनाएं दी। सेवायोजन एवं परामर्श निदेशक डा. दीपा विनय ने भी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी तथा बताया कि इसी प्रकार अन्य क्षेत्रों में भी यह निदेशालय प्रयासरत है तथा अधिक से अधिक विद्यार्थियों की सफलता की कामना की है।

Ad
To Top