उत्तर प्रदेश

बिग ब्रेकिंग उत्तराखंड बारात की कार खाई में गिरी एक व्यक्ति की हुई दर्दनाक मौत

सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में दर्दनाक हादसा हुआ है यहां गंगोलीहाट बारात से वापस लौट रही एक जीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई।जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई दूसरा व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
जानकारी के अनुसार जीप संख्या यूके 04 टीए,1505 देर रात बारात से लौटते समय त्रिपुरा देवी के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें चिराग बाफिला पुत्र जगत सिंह 28 वर्ष ग्राम बिलात की मौत हो गई। हादसे में पुष्कर कुमार सागुडी 32 वर्ष पुत्र राजेंद्र राम निवासी सानी खेत और राजेन्द्र राम वर्ष 56 पुत्र फकीर राम बडेत घायल हो गए। घायलो को 108 वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बेरीनाग लाया गया। जहां पर डा. सिद्धार्थ पाटनी ने चिराग को मृत घोषित किया। अन्य घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हल्द्वानी) खटीमा घटना के बाद आबकारी विभाग अलर्ट,डीएम के निर्देश पर आबकारी विभाग ने चलाया शराब की दुकानों का निरीक्षण अभियान ।।

वाहन चालक का नाम प्रबीन बाफिला पुत्र हरक सिह बताया जा रहा है। मौके पर थानाध्यक्ष प्रभात कुमार, एएस आई बाला कुमार संजय कुमार नीरज बिष्ट,नीरज चंद मौजूद रहे।

Ad Ad
To Top