उत्तराखंड के गंगोत्री धाम से दुखद खबर सामने आ रही है यहां एक यात्री श्री गंगोत्री धाम में स्नान करते समय भागीरथी नदी में बह गया , घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और एसडीआरएफ ने राहत और बचाव कार्य प्रारंभ किया लेकिन बहे हुए व्यक्ति का कहीं पता नहीं चल पाया।
बताया जाता है कि राम शंकर s/o जगदीश प्रसाद r/o बीना जंक्शन जिला सागर मध्य प्रदेश उम्र 37 वर्ष ,जिसने 5 वर्ष पहले संन्यास ले लिया था वह गंगोत्री धाम के पास भागीरथी नदी में नहा रहा था कि अचानक वह अनियंत्रित होकर नदी के तेज बहाव में बह गया वहां पर मौजूद यात्रियों द्वारा बताया गया की वह नदी की तेज धारा की चपेट में आ गया था घटना की सूचना प्रशासन को मिलने के बाद राहत एवं बचाव कर प्रारंभ कर दिया गया है। उत्तरकाशी न्यूज़




