उत्तराखंड में कानून व्यवस्था को और चुस्त-दुरुस्त करने के लिए तीन इंस्पेक्टरों के स्थानांतरण किए गए हैं इंस्पेक्टर शंकर सिंह बिष्ट को मसूरी का नया कोतवाल बनाया गया है ।

जबकि संजय कुमार को पुलिस लाइन से विकासनगर कोतवाली का चार्ज दिया गया है वही इंस्पेक्टर दिगपाल कोहली को मसूरी से पुलिस कार्यालय में नवीन तैनाती दी गई है वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिलीप सिंह कुंवर ने आदेश जारी करते हुए तुरंत चार्ज ग्रहण करने के भी निर्देश दिए हैं।




