हल्द्वानी-: तराई पूर्वी वन प्रभाग एवं तराई पश्चिमी वन प्रभाग के द्वारा दो अलग-अलग घटनाओं में वन विभाग की टीम ने वन उप खनिज को लेकर जाते हुए दो वाहनों को पकड़ने में सफलता पाई है शनिवार को वन कर्मियों ने गश्त के दौरान किच्छा सितारगंज हाईवे पर पीपलिया वन वैरियर के समीप ट्रक संख्या UP 31 T 4982 को जांच के लिए रोका तो उसमें बिना वैद्य प्रपत्र के अवैध रूप से बजरी 20mm लगभग 400 कुंतल ( उप खनिज) का ढुलान करते हुए पकड़ा गया। वन विभाग ने ट्रक को पकड़ कर सुरक्षित डॉली के रेंज वन परिसर लालकुआ में लाकर सीज कर दिया। इसके अलावा एक अन्य घटना में तराई पश्चिमी वन प्रभाग के वन सुरक्षा बल व काशीपुर रेंज की टीम ने रात्रि गश्त के दौरान सुल्तानपुर पट्टी के पास एक डंपर को अवैध रूप से रॉयल्टी से अधिक उप खनिज ले जाते हुए पकड़ा डंपर को सुरक्षित वन परिसर स्थित कार्यशाला वर्कशॉप मे ले जाकर उसको सीज कर दिया है वन विभाग की टीम जांच पड़ताल में जुटी हुई है।




