उत्तर प्रदेश

बेटा उड़ाने पहुंचा हवाई जहाज,माता-पिता को सामने देख कर रहा गया आश्चर्यचकित, इंस्टाग्राम में वीडियो पोस्ट कर पायलट ने कहा इसी दिन का था इंतजार ।।

बच्चों को सफलता की सीढ़ी पर चढ़ते देखना माता-पिता का सपना होता है यदि माता पिता अपने बच्चों को आगे बढ़ते हुए अपनी आंखों के सामने से देखें तो उनकी आंखों में खुशियों का कोई ठिकाना नहीं रहता यह खुशियां क्षणिक समय कि नहीं यह दिल की अनंत गहराइयों तक लंबे समय तक याद रखी जाने वाली होती है जहां माता पिता अपने पुत्र को इसी ही रास्ते पर आगे बढ़ते देखना चाहती है ऐसा ही एक मामला जयपुर में तब देखने को मिला जब एक बेटा हवाई जहाज उड़ाने से पहले अपने माता-पिता के सामने आ गया एयर अरेबिया की इस पायलट में मिलते ही तीनों को खुशियों का ठिकाना नहीं रहा तथा माता-पिता के चेहरे पर अपने पुत्र की कामयाबी की साफ झलक देखने को मिली पायलट अपने माता-पिता को राजस्थान के जयपुर में उनके घर ले गया. माता-पिता अपनी फ्लाइट में सवार हो गए लेकिन इस बात से अनजान थे कि उनका बेटा विमान उड़ाने जा रहा है लेकिन अचानक तीनों का इस तरह का मिलन लंबे समय तक यादों के समूह में एकत्र रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम अपडेट(देहरादून) एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, बरसात और हिमपात से बढ़ेगी ठंड ।।

पायलट कमल कुमार ने यह पूरा वाकया अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया. वीडियो की शुरुआत उसकी मां के विमान में प्रवेश करने और अपने बेटे को खोजने के साथ होती है. वह थोड़ी देर रुकती है और खुशी से उसका हाथ पकड़कर हंसती है. क्लिप में कॉकपिट के अंदर अपने परिवार के सदस्यों के साथ बैठे पायलट की तस्वीरें भी दिखाई दे रही हैं. वीडियो में लिखा है, ‘फ्लाइट में आश्चर्यचकित परिवार और उन्हें घर ले जा रहा है.’ उन्होंने इस कैप्शन के साथ वीडियो शेयर किया, ‘जब से मैंने उड़ान भरना शुरू किया तब से मैं इस समय का इंतजार कर रहा था और आखिरकार मुझे उन्हें जयपुर वापस घर ले जाने का मौका मिला. यह एक अच्छा एहसास है.’ देखें इंस्टाग्राम में वीडियो

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हल्द्वानी) गौला ,कोसी, नंधौर नदी में रिकॉर्ड खनन, राजस्व आय बढ़ी।।

See this Instagram video by @desipilot11_: https://www.instagram.com/reel/CgB4dBnAqtS/?utm_source=ig_web_button_share_sheet


पायलट ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई http://See this Instagram video by @desipilot11_: https://www.instagram.com/reel/CgB4dBnAqtS/?utm_source=ig_web_button_share_sheet वीडियो को अब तक 119000 से अधिक लोगों ने देखा और इसे लाइक भी किया हैं और अभी भी जारी है. लोगों ने कमेंट बॉक्स को दिलकश जवाबों से भर दिया और शेयर किया कि यह वीडियो उन्हें कितना खुश करता है. एक यूजर ने वीडियो देखने के बाद लिखा, ‘हर महत्वाकांक्षी पायलट का सपना.’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘अब तक का सबसे अच्छा अहसास.’ एक तीसरे यूजर ने लिखा, ‘आज भी याद है वो दिन जब मां पहली बार फ्लाइट में बैठी थीं. कमाल की बात है, ऐसे ही अनेक कॉमेंट बॉक्स तरह-तरह के कमेंट से भरे पड़े हैं

Ad Ad
To Top