गंगा नदी में सेना के जवान नहाते समय पानी के तेज बहाव में बह गया जिससे उसकी दुखद मौत हो गई इस घटना के बाद मौके पर वहां हड़कंप मच गया घटना की सूचना एसडीआरएफ को मिलने के बाद उन्होंने रेस्क्यू अभियान चलाकर सेना के जवान को अस्पताल पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया ।
ऋषिकेश
मंगलवार को दोपहर में थाना लक्ष्मण झूला से एसडीआरएफ को सूचना प्राप्त हुई की फूलचट्टी के पास एक व्यक्ति बह गया है। इस सूचना के बाद SDRF टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और सर्च एन्ड रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
गौरतलब है कि छह लोगों का ग्रुप नहाने के लिए फूलचट्टी आया था । अचानक जल स्तर बढ़ने से एक व्यक्ति बहने लगा, जिसको गोल्फ रैपिड तक बहते हुए देखा गया बहने वाला युवक भारतीय सेना का जवान है जो छुटी में घर आया था और घूमने के लिए ऋषिकेश में आया हुआ था।
एस डी आर एफ डीप डाइविंग टीम ने घटनास्थल से 2 किलोमीटर आगे नदी से भारतीय सेना के जवान को खोज निकाला व तुरन्त अस्पताल राजकीय चिकित्सालय में भिजवाया जहां डॉक्टर द्वारा उक्त युवक को मृत घोषित किया मृतक की पहचान नितुल यादव उम्र 25 वर्ष पुत्र श्री देवेंद्र
निवासी :- ग्राम गंडाला, तहसील बहरोड़, थाना निवराना, अलवर राजस्थान के रूप में हुई घटना के बाद वहां पर मातम पसरा हुआ है ।। एस डी आर एफ रेस्क्यू टीम में किशोर कुमार,मातबर सिंह,जितेंद्र रावत
रमेश भट्ट शिवम, सूरज आदि टीम थी।




