उत्तर प्रदेश

दु:खद-:(उत्तराखंड)शादी में शामिल होने जा रहा था युवक. सड़क हादसे में हुई दुखद मौत. खुशियां मातम में बदली।।

हल्द्वानी। परिवार संग चचेरी बहन की शादी में शामिल होने जा रहे एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। स्कूटी सवार को बचाने के चक्कर में कार सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में पत्नी व बच्चों को हल्की चोटें आई हैं। पुलिस ने पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हल्द्वानी) खटीमा घटना के बाद आबकारी विभाग अलर्ट,डीएम के निर्देश पर आबकारी विभाग ने चलाया शराब की दुकानों का निरीक्षण अभियान ।।

जानकारी के अनुसार गंगोलीहाट के रहने वाले धीरज जोशी (36) दिल्ली में एक कंपनी में साफ्टवेयर इंजीनियर थे। वह पत्नी व दो बच्चों के साथ द्वारिका सेक्टर आठ में रहते थे। गंगोलीहाट में चचेरी बहन की शादी में शामिल होने के लिए वह शुक्रवार को दिल्ली से रवाना हुए थे। धीरज पहले नारायणपुर गुमटी स्थित अपने ससुराल गये।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर) बागेश्वर के कीवी मैन कोरंगा व क्रिकेटर प्रेमा रावत को नंदा शिखर सम्मान ।।

शनिवार की सुबह सात बजे कार से वह ससुराल से गंगोलीहाट के लिए निकले, जैसे ही लालकुआं से आगे नगला दवाई फार्म पहुंचे तभी कार के सामने एक स्कूटी सवार आ गया। उसे बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे गड्ढें में घुसी और पेड़ से टकरा गई। हादसे में धीरज के सिर पर गंभीर चोट लग गई। उन्हें तुरंत सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकोंं ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जबकि पत्नी व बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। घटना से परिवारजनों में कोहराम मच गया है।

Ad Ad
To Top