अल्मोड़ा

दु:खद(उत्तराखंड)ट्रक खाई में गिरा.एक की मौत. एक घायल।।

उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं ताजी घटना जनपद टिहरी गढ़वाल के कौड़ियाला की है जहां एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया इस घटना में SDRF उत्तराखंड पुलिस ने रेस्क्यू अभियान, चला कर घायल को अस्पताल पहुंचाया जबकि एक व्यक्ति की मौत इस घटना में हो गई।
शुक्रवार को पुलिस चौकी ब्यासी द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि कौड़ियाला में एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया है जिसमें रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(यमकेश्वर) सीएम योगी आदित्यनाथ और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पहाड़ के विकास के लिए की बड़ी बात।।

उक्त सूचना मिलते ही SI नीरज चौहान के हमराह SDRF रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई।

उक्त ट्रक (UK14C 5285) हिमतोली से ऋषिकेश की ओर आ रहा था, अचानक अनियंत्रित होकर लगभग 100 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उक्त वाहन में 02 लोग सवार थे, जिसमें चालक की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी जबकि दूसरा घायल हो गया था।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून) सीएम धामी के गुड गर्वनेंस मॉडल पर आवास और शहरी विकास विभाग में सुधार पर केंद्र से 264 करोड़ प्रोत्साहन राशि की स्वीकृत ।।

SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर जिला पुलिस के साथ संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाते हुए एक घायल को निकालकर अस्पताल भिजवाया। इसके उपरांत अत्यधिक विषम परिस्थितियों में रोप की सहायता से लगभग 100 मीटर नीचे उतरकर ट्रक चालक के शव को निकालकर मुख्य मार्ग तक पहुँचाया व जिला पुलिस के सुपर्द किया गया। टिहरी न्यूज़

यह भी पढ़ें 👉  रेलवे ब्रेकिंग(लालकुआं) चलेगी राजकोट के लिए होली स्पेशल ट्रेन,

रेस्क्यू टीम का विवरण:-

  1. एस.आई. नीरज चौहान
  2. का0 सुभाष चंद्र
  3. का0 अनिल चौहान
  4. का0 अमित नौटियाल
  5. का0 विक्रम चौहान
Ad Ad
To Top