उत्तर प्रदेश

दु:खद(उत्तराखंड)कार गहरी खाई में गिरी.2 लोगों की हुई मौत.परिवार में मचा कोहराम.पढ़े.आज के दि पायनियर की खबर Body of man killed by tiger recovered in jungle ।।

उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं पर्वतीय क्षेत्र में हो रहे इन हादसों में यातायात व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह लग रहा है बीती रात हुए एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत होने की खबर है मामला
बागेश्वर के गरुड़ तहसील के पिंगलो-भकुनाधार के पास का है जहां एक अल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)डीएम का अभिनव प्रयोग.प्रशासन के गलियारों तक पहुँची सीमांत क्षेत्र की बेटियाँ — डीएम भटगांई की दूरदर्शी पहल ।।


घटना रविवार देर शाम बताई जाती है जहां बलबीर सिंह बिष्ट उर्फ जग्गू अपनी अल्टो कार यूके 11 टीए / 2202 से सवारी छोड़कर वापस लौट रहा था। इसी दौरान अचानक कार गरोठ तहसील के अंतर्गत पिंगलो में अनियंत्रित होकर गोमती नदी किनारे गहरी खाई में जा गिरी।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(रामनगर) गोरखपुर से पहुंचे महाप्रबंधक रेलवे, किया रेलवे स्टेशन का निरीक्षण ।।

यह भी पढ़ेंBody of man killed by tiger recovered in junglehttps://www.pioneeredge.in/body-of-man-killed-by-tiger-recovered-in-jungle/

दुर्घटना में कार चालक बलवीर सिंह बिष्ट उर्फ जग्गू (34) पुत्र हरिमोहन बिष्ट, निवासी छत्यानी और कार में सवार एक अन्य व्यक्ति मंगलनाथ (37) पुत्र रामनाथ निवासी रौल्याना (भकुनधार) की मौके पर ही मौत हो गई
हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और रेस्क्यू में जुट गए। साथ ही मामले की जानकारी प्रशासन को दी। सूचना मिलते ही उप जिलाधिकारी राजकुमार पांडे, तहसीलदार तितिक्षा जोशी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। अंधेरा घिरने से बचाव दल और ग्रामीणों को रेस्क्यू करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। बागेश्वर न्यूज़

Ad Ad
To Top