उत्तराखंड में यहां सुबह सुबह तिहरे हत्याकांड से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है घटना की सूचना मिलने के बाद जांच पड़ताल को पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़ में उस समय सनसनी फैल गई जब 3 महिलाओं की हत्या की जानकारी लोगों को लगी। बताया जा रहा है कि एक युवक ने परिवार के तीन सदस्यों का बेहरमी से कत्ल कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। मामले की जांच की जा रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिले के गंगोलीहाट तहसील के एक युवक ने अपनी ताई, ताई की बेटी और बहू की हत्या कर दी। इस तिहरे हत्याकांड से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मामला बुरसम गांव का बताया जा रहा है। आरोपी संतोष राम हत्या करने के बाद फरार है। घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह मिली। तिहरे हत्याकांड की सूचना मिलते ही पुलिस और राजस्व की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है इस घटना से क्षेत्र में शोक व्याप्त है विस्तृत खबर की प्रतीक्षा है पिथौरागढ़ न्यूज़




