उत्तर प्रदेश

दु:खद(अभी-अभी) उत्तराखंड-: स्विफ्ट डिजायर कार खाई मे गिरी.एक व्यक्ति की मौत.एक घायल…

उत्तराखंड में सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं ताजा मामला पिथौरागढ़ जनपद के तहसील गणाई गंगोली अंतर्गत खिरमाण्डे सेराघाट मोटर मार्ग का है जहां नैनी के समीप एक कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति इस घटना में भी गंभीर रूप से घायल हो गया है मृतक की पहचान इंद्र लाल पुत्र देवराम उम्र लगभग 45 वर्ष निवासी ग्राम नैनी मदनिया तहसील गंणाई गंगोली के रूप में हुई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर के उसे शव विच्छेदन गृह भेज दिया है जबकि इस घटना में मनोज कुमार पुत्र मोहनराम उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम कुंदनपुर तहसील गंगोलीहाट घायल हो गया है।
बताया जाता है कि यह घटना शाम करीब 4:45 बजे तहसील गणाई गंगोली अंतर्गत सिरमंडे सेराघाट मोटर मार्ग पर हुआ जहां एक शिफ्ट डिजायर वाहन संख्या यूके 04 टी बी 2481 ग्राम नैनी से सेराघाट की तरफ जा रही थी तथा नैनी के समीप अनियंत्रित होकर सड़क मार्ग से करीब 50 मीटर नीचे खेतों में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई इस घटना में इंद्र लाल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पुलिस ने दूसरे घायल व्यक्ति को किसी तरह से बाहर निकाला और उसे अस्पताल पहुंचाया जहां उस का इलाज चल रहा है इस घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है पुलिस घटना किस तरह से हुई उसकी जांच पड़ताल में जुटी हुई है। पिथौरागढ़ न्यूज़

Ad Ad
To Top