उत्तराखण्ड

दु:खद-:उधमसिंह नगर के वरिष्ठ भाजपा नेता विरेंद्र सिंह सामंती की सड़क हादसे में दुखद मौत,दो अन्य लोग भी हुए मौत के शिकार, पंजाब में हुआ सड़क हादसा ।।

रुद्रपुर-:भाजपा के युवा एवं तेजतर्रार विरेंद्र सिंह सामंती की दुखद मौत की खबर आ रही है पंजाब के बटाला में हुई सड़क हादसे में कुल तीन लोगों की दुखद मौत हुई है जिसमें भारतीय जनता पार्टी रुद्रपुर के सक्रिय कार्यकर्ता वीरेंद्र सिंह सामंती भी घटना में शिकार हुए जबकि इस घटना में बिलासपुर निवासी गुरतेज सिंह तथा उनके साथ डिबडिबा निवासी

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर) प्रेस क्लब हल्द्वानी की 36वीं प्रस्तुति: 2 मार्च को होगा होली मिलन समारोह।।

हरजिंदर की भी दुखद मौत की खबर है इस घटना के बाद रुद्रपुर भाजपा में शोक की लहर है क्षेत्रीय विधायक राजकुमार ठुकराल के सबसे करीबी माने जाने वाले वरिष्ठ कार्यकर्ता वीरेंद्र सिंह सामंती की मौत की खबर के बाद पूरे उधम सिंह नगर में शोक की लहर है बताया जाता है कि सामंती पंजाब आवश्यक कार्य से जा रहे थे तभी यह कार हादसा हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)नयार वैली एडवेंचर फेस्टिवल शुरू, बांघाट से व्यासघाट तक रोमांचक कयाकिंग व एंगलिंग ।।

वहीं रुद्रपुर के बीजेपी विधायक राजकुमार ठुकराल और मेयर रामपाल समेत कई कार्यकर्ता सारे कार्यक्रम छोड़कर वीरेंद्र सिंह सामंती के घर पहुंचे हैं और वहां पहुंचकर उन्होंने दुख प्रकट किया है। बीजेपी विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि वीरेंद्र सामंती की मौत से उनकी कमर ही टूट गई है। उनका सबसे मजबूत सपोर्टर जो विधानसभा चुनाव में उनके साथ कदम से कदम व कंधे से कंधा मिलाकर रहते थे।

Ad
To Top