उत्तराखण्ड

दु:खद(उत्तराखंड)युवा भाजपा नेता की कार दुर्घटना में दर्दनाक मौत. टूटा परिवार पर दुखों का पहाड़।।

हल्द्वानी-: ज्योलिकोट के समीप एक कार के खाई में गिरने के चलते इस हादसे में भाजपा के वरिष्ठ नेता की दुखद मौत हो गई है इस घटना से परिवार में को राम मचा हुआ है घटना की सूचना मिलने के बाद परिजनों के पास लोग ढांढस बंधाने जनप्रतिनिधि पहुंचने लगे हैं बताया जाता है कि भाजपा नेता तथा हल्दूचौड़ भाजपा के महामंत्री पदमपुर देवलिया मोटाहल्दू निवासी सचिन जोशी का देर रात ज्यूलीकोट स्थित आम पड़ाव के पास कार एक्सीडेंट में मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  तात्कालिक मौसम पर्वानुमान (देहरादून) तीन घंटे में इन जनपदों में बरसात और हिमपात,बढ़ेगी ठंड।


40 वर्षीय सचिन जोशी अपने पीछे बूढ़े मां-बाप छोटी-छोटी दो बेटियों जिसमें 6 साल की बड़ी बेटी तथा 4 साल की छोटी बेटी और पत्नी को रोता बिलखता छोड़ चल बसे, उनकी मौत से परिवार व रिश्तेदारों मैं कोहराम मचा है।इधर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने उनके असामयिक मृत्यु पर शोक व्यक्त किया।
शोक व्यक्त करने वालों में क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरिश्चंद्र दुर्गापाल, पूर्व विधायक नवीन चंद दुम्का, जिला पंचायत सदस्य कमलेश चंदोला, ग्राम प्रधान रमेश चंद्र जोशी, हेमचंद दुर्गापाल, बीडी खोलिया, संदीप पांडे,रिंकू पाठक ,भैरव खोलिया, देवकीनंदन पाठक सहित क्षेत्र के तमाम लोगों ने दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (देहरादून)स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय का ‘हिमफेस्ट का समापन ।।

पुलिस के मुताबिक सुबह ग्रामीणों ने कार गिरे होने की सूचना पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस रेस्क्यू कर शव को बाहर निकाल कर शव विच्छेदन गृह भेज दिया है , अनायास एक युवा भाजपा नेता की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है तथा परिवार में दुख का सैलाब उमर पड़ा हुआ है।

Ad Ad
To Top