नदी नालों में नहाने से हो रही दिन पर दिन घटनाओं के बाद लोग सबक लेने को तैयार नहीं है ताजा मामला यहां अल्मोड़ा जनपद के विश्वनाथ नदी का है जहां नहाने गए दो युवकों की डूबने से मौत हो गई जिससे वहां पर हड़कंप मच गया मौके पर पहुंचे, ग्रामीणों और पुलिस ने एक युवक को बचाने में सफलता पाई है
बताया जाता है कि यह घटना रविवार दोपहर 4:30 के आसपास की
है अल्मोड़ा के मकेड़ी निवासी अभिषेक भारती पुत्र धीरज भारती अपने दो दोस्तों के साथ रविवार दोपहर विश्वनाथ नदी में नहाने गये थे। नहाते समय वह गहरे पानी में डूूब गए। इसकी सूचना जब लोगों को लगी तो ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दो शवों को पानी से निकाला। जिसमें अभिषेक भारती और एक अन्य युवक की मौत हो गई। वहीं एक अन्य युवक को ग्रामीणों ने बचा लिया है।




