उत्तर प्रदेश

दु:खद-@_ ढूंढ रहे थे बच्चे को मगरमच्छ के पेट में, लेकिन शव हुआ नदी से बरामद, परिवार में कोहराम।

खटीमा: 
जिस बच्चे को मगरमच्छ के पेट में होने की संभावना को लेकर एक्स-रे कराते रहे उसी बच्चे का शव पीलीभीत के अमरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत बहने वाली डीवी फीडर नदी में मासूम के शव को पुलिस ने गोताखोरों की मदद से बरामद किया
शव मिलने से परिजनों में हड़कंप मच गया. जिसके बाद पुलिस ने शव को शव विच्छेदन गृह के लिए भेज दिया. वहीं, घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.।
बताया जाता है कि खटीमा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सुनपहर गांव के पास 3 जुलाई को गांव के कुछ बच्चे भैंस नहलाने के नदी ले गए थे. इस दौरान शोभा प्रसाद के 10 वर्षीय बालक वीर सिंह को मगरमच्छ ने खींच कर अपना निवाला बनाने घटना प्रकाश में आई थी जिसके बाद
आसपास मौजूद ग्रामीणों ने जाल डालकर एक मगरमच्छ को बाहर निकाला और बच्चे के मगरमच्छ के पेट में होने की बात कहकर जमकर हंगामा किया. जब पूरे मामले की जांच की गई तो मगरमच्छ के पेट में मानव अंश नहीं पाए गए. वही, मंगलवार को घटना की जानकारी मिलने के बाद शोभा प्रसाद भी अपने बच्चे की तलाश में मौके पर पहुंच गए. शव की शिनाख्त उन्होंने अपने 10 वर्षीय बेटे वीर सिंह के रूप में की. जानकारी के मुताबिक मासूम बच्चे के एक हाथ और पैर को मगरमच्छ ने हमले के दौरान काटा था.

Ad Ad
To Top